मुख्यमंत्री


सपुत्र स्वर्गीय श्री रसील सिंह; जन्म 27 मार्च, 1964 नादौन, जिला हमीरपुर; एम.ए., एल.एल.बी.; श्रीमती कमलेश ठाकुर से विवाह; दो पुत्रियां; राजनीतिक कार्यकर्ता।

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संजौली, शिमला में 1981-82 और 1982-83 में निर्वाचित कक्षा प्रतिनिधि, 1983-84 में निर्वाचित महासचिव और 1984-85 में निर्वाचित अध्यक्ष; निर्वाचित विभाग प्रतिनिधि, विधि विभाग, हि.प्र. विश्वविद्यालय 1985-86; प्रदेश अध्यक्ष, एन.एस.यू.आई. 1989-95; महासचिव, राज्य युवा कांग्रेस 1995-1998; अध्यक्ष, राज्य युवा कांग्रेस 1998 से 2008; पार्षद, नगर निगम, शिमला (दो बार) 1992-97 और 1997-2002; महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, 2008-12; अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी 2013 से 2019 तक।

राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित 2003, 2007 और 2017 में; मुख्य सचेतक, कांग्रेस विधायक दल, 2007-12; सदस्य, सार्वजनिक उपक्रम, विशेषाधिकार और व्यापार सलाहकार समिति।

राज्य के निवासियों के जीवन में सुधार के लिए समाज के समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित और मासिक आधार पर मतदाताओं के साथ बैठक करके उनके क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा।

दिसंबर 2022 में चौदहवीं विधानसभा (चौथा कार्यकाल) के लिए फिर से चुने गए; 11 दिसंबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

शौक : पढ़ना और क्रिकेट खेलना।

ज्ञात भाषाएँ : हिंदी और अंग्रेजी।