उपलब्धियां

Last Updated On: 04/04/2022

-

हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी ने वर्ष 2016  में "फंड उत्थापन अभियान" में देश भर में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

-

हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी ने वर्ष 2013 से अब तक हिमाचल प्रदेश में विभिन्न उद्योगों के 538 श्रमिकों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया है।

-

हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी वित्तीय / चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के द्वारा गरीब, जरूरतमंद  और प्रतिकूल रूप से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए समर्पित है। वर्ष 2015-16 के दौरान 1035 व्यक्तियों को लगभग रु. 2,96,822/- की वित्तीय / चिकित्सा सहायता संस्था द्वारा प्रदान की गयी है। संस्था का यह प्रयास अधिक से अधिक लोगों की सहायता कर के उनके कष्टों को कम करने के लिए है।

-

हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शिमला, सोलन और मंडी ज़िलों के आपदा में पडने वाले गांव में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत प्रथम मेडिकल प्रत्युत्तर (FMRs)’ के लिए 163  का कैडर बनाया गया है। कार्यक्रम की प्रायोगिक चरण में ज़िला प्राधिकारी द्वारा चयनित गांव निम्न प्रकार से हैं - शिमला में सिपुर, शराई और बारा गांव, सोलन ज़िले में खादिन और मंडी ज़िले के सुधार और बगसाद।

-

इसके अलावा, 162 स्वयंसेवकों को भी हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत जिले के मंडी में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

 

 

इसलिए, आपदा प्रतिक्रिया के लिए 3  ज़िलों के 5  गांव में ऍफ़ एम आर  में  325 कार्यकर्ताओं का कैडर बनाया गया। इन ऍफ़ एम आर ने आगे समुदाय को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित किया है।