HIMACHAL PRADESH
 
मुख्य पृष्ठ हमारे बारे में
Visitor No: 1835469

विभागीय उद्देश्य

Print Version  
Last Updated On: 07/02/2023  

             मत्स्य विभाग की स्थापना निम्नलिखित उद्देश्यों के साथ हुई :-

  1.         प्रदेश में मछली पालन योग्य जलों के उचित प्रबंधन से मत्स्य उत्पादन में बढ़ोतरी;
  2.        खुले जल में  प्रति हेक्टेयर मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की दृष्टी से जलाशय मत्स्य पालन को विकसित करना;
  3.         जलाशय तथा नदी नालों में बीज संग्रहण कार्यक्रम में वृद्धि के उद्देश्य से भारतीय तथा विदेशी मछलियों जैसे महाशीर,ट्राउट मछली व अन्य समशीतोष्ण प्रजातियों का बीज उत्पादन करना;
  4.        प्रदेश के जलाशय एवं झीलों के मात्स्यिकी संसाधनों का संरक्षण एवं बचाव;
  5.        राज्य में क्रीड़ा मात्स्यिकी को बढ़ावा देना विशेषतः पर्यटन को बढ़ावा देना;
  6.        राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वाणिज्यिक रेनबो ट्राउट मछली पालन को बढ़ावा देना;
  7.        राज्य में मत्स्य पालन के विस्तार हेतू मछुआरों एवं ग्रामीण युवकों को तकनीकी प्रशिक्षण तथा वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना;
  8.        मत्स्य क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर प्रदान करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दशा सुधारने में योगदान देना|
सुगम्यता विकल्प  | अस्वीकरण  | कॉपीराइट नीति  | हाइपरलिंकिंग नीति  | नियम और शर्तें  | गोपनीयता नीति  | सहायता