आज़ादी के बाद का समय


आज़ादी के बाद का समय, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश का इतिहास इस प्रकार है :

  1. 15 अप्रैल 1948 की हिमाचल प्रदेश चीफ़ कमिश्नर के राज्यों के रूप में अस्तित्व में आया।
  2. भारतीय संविधान लागू होने के साथ 26 जनवरी 1950 को हिमाचल प्रदेश 'ग' श्रेणी का राज्य बन गया।
  3. 1 जुलाई 1954 को बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में शामिल हुआ।
  4. हिमाचल प्रदेश, 1 जुलाई 1956 में केंद्रशासित प्रदेश बना।
  5. 1 नवंबर 1966 को काँगड़ा और पंजाब के अन्य पहाड़ी इलाकों को हिमाचल में मिला दिया गया लेकिन इसका स्वरूप केंद्रशासित प्रदेश का ही रहा।
  6. संसद द्वारा दिसम्बर 1970 को हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम पास किया गया तथा नया राज्य 25 जनवरी 1971 को अस्तित्व में आया। इस तरह हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18 वां राज्य बना।
  7. तब से लेकर आज तक हिमाचल प्रदेश ने एक लम्बी यात्रा तय की है। इस प्रदेश ने अनेकों सरकारें देखी है जिसने राज्य को आर्थिक निर्भरता की ओर अग्रसर किया है।